महानदी में रेत माफियाओं का अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी से सवाल!
गोबरा नवापारा, रायपुर और धमतरी जिले की सीमा पर स्थित नवागांव के पास महानदी में रेत माफियाओं ने अवैध खनन का खुला कारोबार शुरू कर दिया है। दिनदहाड़े बड़े पैमाने पर हो रहे इस खनन से नदी का पर्यावरण संकट में है। गोबरा-नवापारा क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा जल स्तर बनाए रखने के लिए बनाए गए डाइक के ठीक बगल में माफिया बेखौफ खनन कर रहे हैं, जिससे जल स्तर पर भी गंभीर असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनिज, राजस्व, पुलिस और पर्यावरण विभाग जैसे जिम्मेदार महकमे इस अवैध कारोबार पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इससे प्रशासन और माफियाओं की सांठगांठ का संदेह गहरा रहा है। पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन नहीं देखा गया, लेकिन वर्तमान बीजेपी शासन में यह कारोबार चरम पर पहुंच गया है। रेत माफियाओं की इस मनमानी से न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि शासन की छवि भी धूमिल हो रही है।
प्रशासन की चुप्पी और माफियाओं की बेलगाम गतिविधियों पर सवाल उठ रहे हैं। क्या सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाएगी? यह देखना बाकी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें