गोबरा नवापारा में सड़क पर रेत का ढेर, राहगीर परेशान

गोबरा नवापारा, NH 130 C (कुर्रा से महानदी पुल तक) की चौड़ी सड़क पर रेत से भरी हाइवा के बिना ढके परिवहन के कारण सड़क पर रेत का ढेर जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेत के गिरने से सड़क पर धूल उड़ रही है, जो लोगों की आंखों में जा रही है। 
दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है, जिससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय प्रशासन और पालिका की ओर से इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जमा रेत को साफ करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। राहगीरों का कहना है कि बिना ढके रेत के परिवहन पर रोक लगनी चाहिए और सड़क की नियमित सफाई होनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रशासन कब कदम उठाएगा, यह देखना बाकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!