श्री दक्षिणमुखी संकट मोचक सुंदरकांड मंदिर समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह


गोबरा नवापारा: नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक और धार्मिक संस्था, श्री दक्षिणमुखी संकट मोचक सुंदरकांड मंदिर समिति, जो विगत 6 वर्षों से समाज सेवा और विभिन्न धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है, द्वारा आज 1 जून 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित मंदिर प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल ही में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 
 कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राजेंद्र गदिया, अंजू पारख, मनोज पारख, आयुष्मान हॉस्पिटल से डॉ. पुनीत गोस्वामी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. तेजेंद्र साहू, पत्रकार बंधु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। यह आयोजन समिति द्वारा लगातार दूसरा वर्ष था, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। श्री दक्षिणमुखी संकट मोचक सुंदरकांड मंदिर समिति ने इस आयोजन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का सराहनीय प्रयास किया। 
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की प्रशंसा की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की निरंतरता की कामना की। इस अवसर पर समिति के प्रमुख संस्थापक व सदस्य सभी उपस्थित रहे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव