परमेश्वरी फ्यूल्स संचालक ने पत्रकारों को चोर कहा, थाना में शिकायत
गरियाबंद : राजिम क्षेत्र के पितईबंद अवैध रेत खदान में बीते दिन खबर कवरेज करने गए पांच पत्रकारों पर रेत माफिया के हथियार बंद गुंडे जान लेवा हमला कर दिए हवाई फायरिंग किये किसी तरह पत्रकारों ने 3 -4 किलोमीटर दौड़ कर जान बचा ली घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है शासन प्रशासन के कान खड़े हो गए है पत्रकारों से लेकर कई आम जन घटना की निंदा कर रहे है पत्रकारों की बहादुरी की सराहना कर रहे है तो वही बोरसी में संचालित परमेश्वरी फ्यूल्स नामक पेट्रोल पंप का संचालक द्वारा शोशल मीडिया वाटशॉप ग्रुप खबर बोरसी टू बोरसी में पत्रकारों के मान सम्मान को सावर्जनिक रूप ठेस पहुंचाने लिखा कि "बहुत पत्रकार लगभग चोर है ब्लैकमेल करके पैसा वसूलते है,
वही इसी वाट्सअप ग्रुप में एक दुसरा व्यक्ति ने पत्रकारों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाते लिखा कि बहुत बढ़िया हुआ इन लोगो के साथ ऐसा ही होना चाहिए बिकाऊ कुत्ते थर्ड आदमी है ऐसा लिखा है जो इनकी छोटी मानसिकता को दर्शता है,मामले को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है पत्रकारों ने मामले की इसकी शिकायत फिंगेश्वर थाना में किये है पत्रकार संघ कार्यवाही की मांग कर रहे है पत्रकारों ने कहा जनता की मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने पत्रकार की जान जोखिम में पड़ जाता है लेकिन ऐसे लोग पत्रकारों के मान सम्मान को ठेस पहुंचते हुए पत्रकारिता को बदनाम करते है थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लिया है।जल्द ही एस मामले मे एक बड़ी कार्यवाही की बात किये है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें