मुकेश ढीढी बने रायपुर जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष, विधायक व शुभचिंतकों ने दी बधाई


नवापारा राजिम: अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोतियारडीह के सरपंच मुकेश ढीढी को रायपुर जिला सरपंच संघ का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। उनके निर्वाचन से समर्थकों, शुभचिंतकों और जिला सतनामी समाज में उत्साह का माहौल है। रविवार को अभनपुर रेस्ट हाउस में सरपंच संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सभापति अन्नू तारक ने मुकेश ढीढी का पुष्प हार से स्वागत कर कार्यभार सौंपा।
मुकेश ढीढी ने सभी सरपंचों का आभार व्यक्त करते हुए उनके हितों को प्राथमिकता देने और हर वक्त सहयोग का आश्वासन दिया। ढीढी वर्तमान में रायपुर जिला खनिज न्यास समिति के सदस्य भी हैं। बधाई देने वालों में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, हेमकुमार मार्कण्डेय, भारत बैंस, खेमराज कोशले, राजू बारले, हिमांशु खरे, कमल तारक, राजा राय, अंकेश बजाज, नेतराम साहू, तुलाराम साहू, मन्नू साहू, संजय बंजारे, बसंत कोशले, पार्षद रूपनारायण साहू, नन्हा ग्रीतलहरे, नरेश बारले, चंदन सोनवानी, भागीरथी बारले, आशीष जोशी, बुद्धेश्वर साहू, राजेंद्र अनेश्वरी, राजेश जोशी, धरम महिलांग, सुरेश भट्ट सहित कई लोग शामिल रहे।
सभी ने मुकेश ढीढी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव