गोबरा नवापारा में पेयजल संकट, वार्डवासियों ने दी नगर पालिका घेराव की चेतावनी


गोबरा नवापारा, : नगर पालिका परिषद, गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक-15 (घटोरिया पारा) के निवासी पिछले छह महीनों से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। वार्ड में नियमित जलापूर्ति न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुकी है। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार नगर पालिका को लिखित और मौखिक शिकायतें कीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नाराज निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे 19 जून 2025 को सुबह 11 बजे नगर पालिका परिषद का शांतिपूर्ण घेराव करेंगे और विरोधस्वरूप मटका फोड़कर अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे। निवासियों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से तत्काल कदम उठाने की मांग की है, ताकि घेराव की स्थिति टाली जा सके और क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!