नवापारा के गुलाब गार्डन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
गोबरा नवापारा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोबरा नवापारा में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रख्यात योगाचार्य डॉ.रमेश कुमार सोनसायटी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग और प्राणायाम के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पार्षदगणों के साथ-साथ नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा द्वारा किया गया। आयोजन के समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू ने योगाचार्य रमेश कुमार सोनसायटी को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अभियंता शिव कुमार गर्ग ने सभी उपस्थित लोगों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र गदिया , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी , सभापति सहदेव कंसारी,मुकुंद मेश्राम,डॉ. आर.के. सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, परदेशीराम साहू, दयालु गाड़ा, सोन सर, राजू रजक,अन्य भाजपा कार्यकर्ता और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि सामुदायिक एकता और योग के प्रति उत्साह को भी दर्शाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें