स्वतंत्रता सेनानी परिवार की बेटी कमला देशलहरा ने देहदान कर पेश की त्याग की मिसाल


नवापारा राजिम नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जीवन लाल बोथरा के परिवार ने एक बार फिर त्याग और दान की अनुपम मिसाल कायम की है, जिसकी चर्चा पूरे नगर में हो रही है। परिवार की तीसरी बहू विमला देवी मोहनलाल बोथरा की सुपुत्री कल्पना देशलहरा (55), पुखराज देशलहरा की धर्मपत्नी, का आकस्मिक निधन 25 जून 2025 को प्रातः 9:45 बजे चरोदा में हो गया। शोक की इस घड़ी में भी परिवार ने अपनी समाजसेवा की भावना को जीवित रखते हुए जनकल्याण के लिए कल्पना के देहदान का अभूतपूर्व निर्णय लिया। देहदान की प्रक्रिया पूर्ण कर उनके पार्थिव शरीर को बालाजी मेडिकल कॉलेज, मोवा, रायपुर को सौंपा गया।

यह पहला अवसर नहीं है जब बोथरा परिवार ने ऐसी मिसाल पेश की हो। इससे पहले कल्पना की माता विमला देवी बोथरा (74), मोहनलाल बोथरा की धर्मपत्नी, ने 20 सितंबर 2016 को देहदान कर समाज के लिए प्रेरणा बनी थीं। साथ ही उनकी चाची पुष्पा देवी बोथरा (68), नगराज बोथरा की धर्मपत्नी, की अंतिम इच्छा के अनुरूप 21 अप्रैल 2024 को महावीर जन्मकल्याणक के पावन दिवस पर परिवार ने उनके नेत्रदान और देहदान का निर्णय लिया था।

बोथरा परिवार की यह मानवीय और सामाजिक सेवा की भावना न केवल प्रेरणादायी है, बल्कि समाज को दान और त्याग का संदेश भी देती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव