शासकीय महाविद्यालयों की जन भागीदारी समिति के लिए अध्यक्ष मनोनीत
गोबरा नवापारा,
छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर क्षेत्र के चार शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नवापारा तहसील स्थित श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय के लिए वार्ड क्र. 14 की पार्षद जीना सुजीत निषाद और कन्या महाविद्यालय नवापारा के लिए वार्ड क्र. 3 की पार्षद लोमेश्वरी मयाराम साहू को विकास एवं प्रबंध समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा, काव्योपाध्याय हीरालाल शासकीय महाविद्यालय, अभनपुर के लिए मीना धनेश्वर साहू और नवीन शासकीय महाविद्यालय, तामासिवनी के लिए विवेक अनिल कुमार तिवारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह मनोनयन जिला प्रभारी मंत्री केदार कश्यप द्वारा अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू की अनुशंसा पर किया गया है। सभी मनोनीत अध्यक्षों का कार्यकाल रायपुर जिले के शासकीय महाविद्यालयों की विकास एवं प्रबंध समिति के रूप में होगा। नवमनोनीत अध्यक्षों ने अपने मनोनयन पर मंत्री केदार कश्यप, विधायक इंद्रकुमार साहू सहित अन्य का आभार व्यक्त किया और महाविद्यालयों व छात्र-छात्राओं के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
इन नियुक्तियों पर नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी सहित अन्य ने बधाई दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें