ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से गोबरा नवापारा में बड़ा हादसा, बाल बाल बचे लोग


गोबरा नवापारा :बीती रात गोबरा नवापारा के रायपुर रोड स्थित गुरुद्वारा, साहू हार्डवेयर के पास एक ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक परिवार बाल-बाल बच गया। रात करीब 11 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर के बाहर खड़ी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दीवार तोड़ते हुए घर के अंदर जा घुसी। घरवालों ने बताया कि वे रात को बाहर बैठे थे और कुछ ही देर पहले सोने के लिए कमरे में गए थे। तभी यह हादसा हुआ, जिससे परिवार दहशत में आ गया। 
 हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर और कार को काफी नुकसान पहुंचा है। परिवार ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!