सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम में निःशुल्क कैंसर जॉच व परामर्श शिविर का आयोजन

राजिम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राजिम जिला गरियाबंद एवं बालको मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम में निःशुल्क कैंसर जॉच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता, अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम श्री महेश यादव एवं उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। 
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेन्द्र हिरौन्दिया के द्वारा स्वागत उद्बोधन व कैसर जॉच परामर्श शिविर के बारे में जानकारी दिया गया व बताया गया कि माननीय राज्यपाल महोदय के द्वारा दिनांक 05.06.2025 को गोदग्राम मडवाडीह में जनसमुदाय को उद्बोधन के दौरान ग्राम के कैंसर शंकास्पद मरीजो का शत प्रतिशत स्क्रीनिंग जॉच परामर्श व उपचार करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के परिपालन में ग्राम मड़वाडीह व बिजली में सघन सर्वे कर शंकास्पद मरीजो को कैंसर जॉच हेतु निःशुल्क परिवहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम में लाकर जॉच कराया गया। शिविर में कुल 68 मरीजो का पंजीयन किया गया पंजीयन के बाद मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वेन यूनिट के माध्यम से 10 मरीजो का मेमोग्राफी (स्तन कैंसर) 17 मरीजो का पेपस्मीयर (गर्भाशय में कैंसर की जॉच) किया गया शिविर में कुल 05 मरीज सस्पेक्टेड मिला है जिनको निःशुल्क परिवहन के माध्यम से 05 दिवस के अंदर बालको मेडिकल सेटर नवा रायपुर ले जाकर निःशुल्क गहन जॉच कराया जावेगा। 
शिविर में माननीय विधायक महोदय जी के द्वारा उद्बोधन के दौरान राज्यपाल गोदग्राम का शत प्रतिशत स्क्रीनिंग जॉच परामर्श एवं उपचार तथा अन्य समस्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया गया साथ ही जनसमुदाय को कैंसर की जॉच कराने हेतु अपील किया गया ताकि समय रहते कैसर का समुचित उपचार किया जा सके। शिविर में बालको मेडिकल सेंटर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ राजेन्द्र प्रसाद पटेल व असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर विजेन्द्र साहू , कैसर स्क्रीनिंग टेक्निशियन एवं नर्सिंग स्टाफ तथा सहयोगियों ने अपनी सेवायें प्रदान किया। श्री महेश यादव जी अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम,ने अपने उद्बोधन में शिविर को जनकल्याण हेतु महत्वपूर्ण बताते हुए डॉक्टर भगवान तो नही लेकिन भगवान से भी कम नही की बाते कही। 
शिविर में मुख्य रूप से श्रीमती पूर्णिमा चन्द्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, श्री रिकेश साहू जी मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल राजिम, वरिष्ठ भाजपा नेत्री व सदस्य जीवन दीप समिति छांया राही पार्षद तुषार कदम, आकाश राजपूत,सुरेश पटेल संजीव साहू, तथा समस्त जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे साथ ही विभाग से डॉ. गार्गी यदु पाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद, डॉ. वीरेन्द्र कुमार हिरौन्दिया खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजिम, सौरभ विरमानी विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, योगेश पराना खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, श्रीमती वंदना साहू नर्सिंग सिस्टर, धरम साहू, प्रियाशू सेन दुष्यंत वर्मा एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी ने अपना सहयोग प्रदान किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव