रामकरण निषाद ने 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक


मगरलोड: स्वतंत्रता सेनानी गौरव ग्राम मेघा निवासी रामकरण निषाद ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में 28 व 29 जून 2025 को आयोजित 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। रामकरण, पिता श्री गणेशराम निषाद, ने इस उपलब्धि से धमतरी जिला, ग्राम मेघा और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।  
उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ग्राम मेघा के वरिष्ठ नागरिकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष जताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता की कामना की। ग्रामवासियों ने रामकरण की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।  
रिपोर्ट: शशांक कंसारी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव