अभनपुर पुलिस ने 4.5 किलो गांजा और 9.52 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु ले जाते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार
नाम पता आरोपी _ प्रदीप चंद्राकर पिता स्वर्गीय राधेश्याम चंद्राकर उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 10 उपरपारा अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ l
आरोपी के कब्जे से 4 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 45000 रुपए ,एक नग रेडमी कंपनी का मोबाइल कीमती करीबन ₹7000 एवं आरोपी के पास से नगद ₹40000 आरोपी के घर से तलाशी के दौरान8,60,000 रुपये किया गया जप्त विवरण _ दिनांक 18 /7/2025 को जरिए मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटा कद का काला रंग का हाफ चड्ढा एवं लाइनिंग हाफ टी शर्ट पहना है बस स्टैंड अभनपुर से एक काला गोल्डन रंग के झोला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर पैदल उपरपारा अभनपुर की ओर आ रहे हैं की सूचना पर रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर पकड़ कर उनके पास रखें एक काला गोल्डन रंग के प्लास्टिक झोला में रखें कुल मादक पदार्थ गांजा 4 किलो 500 ग्राम कीमती करीबन 45000 रुपए ,एक नग रेडमी कंपनी का मोबाइल कीमती करीबन ₹7000 एवं आरोपी के पास से नगद ₹40000 एवं आरोपी के घर की तलाशी लेने पर घर के अंदर शयनकक्ष के दीवान के अंदर एक क्रीम कलर के कैरी बैग के अंदर 8,60,000 कुल जुमला कीमती 9,52,000 रुपये जप्त किया गया जिस पर धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर गिरफ्तारी पश्चात ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय रवाना किया गया
उपरोक्त कार्यवाही उ म नि/व पु अ महोदय डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला ,नगर पुलिस अधीक्षक महोदय नवा रायपुर श्री कर्ण कुमार उके द्वारा क्षेत्र में निजात (नशा मुक्ति) कार्यक्रम के तहत प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम थाना प्रभारी अभनपुर के निर्देशन में उपनिरी. भीम कुमार सोम ,प्रधान आरक्षक 1173 बलराम ध्रुव, आरक्षक 889 धनेश रात्रे ,आरक्षक 2541 मुलायम सिंह कुंजाम, आरक्षक 2042 दिनेश उपाध्याय के द्वारा किया गया है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें