शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन में छात्र संघ का गठन
फिंगेश्वर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन, विकासखंड फिंगेश्वर में दिनांक 12/07/2025 को छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने और स्कूल की गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ का गठन किया गया। यह चुनाव प्रभारी प्राचार्य श्री पी.आर. बाघमार की अध्यक्षता और छात्र संघ प्रभारी श्री के.एल. मिश्र के निर्देशन में प्रजातांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ।
छात्र संघ के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि शाला नायक सिद्धार्थ साहू, उप शाला नायक अजय कुमार, शाला सचिव मोनिश धीवर, छात्रा प्रतिनिधि कु. सोनम पाल, क्रीड़ा सचिव अनुराधा ध्रुव, रुद्र प्रताप, सांस्कृतिक सचिव जानवी ओगरे, स्वच्छता सचिव वैष्णवी, तानिया, इकोक्लब प्रमुख पोखराज, मोहित, अनुशासन सचिव सुमन साहू, विज्ञान सचिव तनु साहू, निखिल, निर्धन कोष सचिव यामिनी, श्वेता, स्काउट गाइड कु. रजनी, महेश्वर, रेडक्रॉस सचिव कु. प्रियंका साहू, मध्याह्न भोजन निगरानी सचिव कु. सुषमा, कु. अंकिता, पुस्तकालय सचिव कु. कोनिका साहू
इसके अतिरिक्त, विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक एक्टिव टीम (इकोक्लब) का गठन किया गया, जिसमें सिद्धार्थ, प्रेमलाल, जयप्रकाश, राजेंद्र, रुद्र प्रताप, महेश्वर, रोहन, जागेश, थनेश्वर, और पोखराज शामिल हैं।
छात्र संघ के गठन में संस्था के स्टाफ श्री पी.के. साहू, जे.पी. गायकवाड़, पी.के. यादव, सी.एम. बंजारे, एस.के. ध्रुव, वी.के. सूर्यवंशी, के.के. साहू, जी.के. पटेल, आर. निर्मल, योगिता साहू, एस.एल. पटेल, यू.के. यादव, सुमन सिन्हा, आर. यादव, शुभम तोमर, महेश पटेल, निर्मला हिरवानी, गुलशन निषाद, दुकालू राम तारक आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
प्राचार्य और स्टाफ ने नवनिर्वाचित छात्र संघ के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह गठन विद्यालय में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें