सांसद प्रतिनिधि दयालु गाड़ा द्वारा राजिम रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग केंद्र शुरू करने की मांग
गोबरा नवापारा-राजिम क्षेत्र में निर्माणाधीन नवीन रेलवे स्टेशन को लेकर स्थानीय जनता में अपार उत्साह है। इस क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक महत्व को देखते हुए, सांसद प्रतिनिधि श्री दयालु गाड़ा की ओर से रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग केंद्र (आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट) शुरू करने की मांग उठाई गई है।
क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल से अनुरोध किया गया है कि इस सुविधा को 15 अगस्त 2025 से पूर्व प्रारंभ करवाया जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता को यह महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त हो सके। इस पहल से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, और विद्यार्थियों को अन्य स्टेशनों पर टिकट बुकिंग के लिए निर्भरता से मुक्ति मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा सुगम होगी।
सांसद प्रतिनिधि दयालु गाड़ा ने बताया कि टिकट बुकिंग केंद्र की स्थापना से क्षेत्र का विकास और जनसुविधा बढ़ेगी, साथ ही सरकार की बुनियादी ढांचा विकास की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा। क्षेत्रवासी इस दिशा में सांसद महोदय की त्वरित पहल की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें