पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री धनेंद्र साहू के पंचकोसी बाइक यात्रा का ग्राम नवागांव में भव्य स्वागत

सावन मास के पावन अवसर पर अभनपुर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू ने हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक आस्था की परंपरा निभाई। उन्होंने अपनी पहचान बन चुकी बुलेट पर सवार होकर पंचकोशी यात्रा की शुरुआत की। यह ऐतिहासिक यात्रा श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर से आरंभ होकर श्री कोपेश्वरनाथ महादेव तक निकाली गई।

धनेंद्र साहू की अगुवाई में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरे मार्ग में "बम बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चली, जिसमें भक्तों ने नंगे पांव चलकर अपनी आस्था प्रकट की।

शाम 7 बजे श्री कुलेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

धनेंद्र साहू ने इस मौके पर कहा कि यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि यह लोक परंपरा और जन आस्था का पर्व है, जिसे वे हर साल निभाते आ रहे हैं और आगे भी निभाते रहेंगे।

इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि छत्तीसगढ़ की धरती पर आस्था और संस्कृति की जड़ें कितनी गहरी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!