नवापारा मे रफी नाइट्स का आयोजन आज, नेहरू गार्डन क़े पास स्थित सामुदायिक भवन मे होगा आयोजन


नवापारा राजिम :- हिंदी फिल्म उद्योग के मशहूर और लोकप्रिय पार्श्व गायक मोहम्मद रफी जी की जयंती के अवसर पर आज गुरुवार 31 जुलाई को संध्या 7 बजे से नेहरू गार्डन क़े. पास स्थित सामुदायिक भवन में एक शाम रफी के नाम का संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है. कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद इकबाल खान व प्रमेन्द्र हैं. जिन्होंने बताया कि उक्त आयोजन क़े संयोजक पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल,पूर्व पार्षद योगेन्द्र कंसारी, अरविंद देशमुख व नूतन साहू हैं, जिनके विशेष प्रयास से यह सम्भव हो पा रहा है. आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या मे परिवार सहित पहुंच कर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील किया है. यहां बताना आवश्यक होगा कि पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल द्वारा अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन व खेलकूद के कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते आ रहे हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!