सांसद प्रतिनिधि के रूप में दयालुराम गाड़ा की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, बृजमोहन अग्रवाल के प्रति जताया आभार


भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गोबरा नवापारा सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति पर आभार व्यक्त

गोबरा नवापारा: नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा में वरिष्ठ भाजपाई और पूर्व मंडल अध्यक्ष दयालुराम गाड़ा को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस नियुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं ने रायपुर लोकसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का हार्दिक आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सांसद निवास पहुंचकर अग्रवाल से मुलाकात की और उनकी इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं, जिनमें अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, और जिला अध्यक्ष श्याम नारंग शामिल हैं, से भी मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया और आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि श्री दयालुराम गाड़ा के अनुभव और समर्पण से क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव