मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा जप्त आरोपी गिरफ्तार


गोबरा नवापारा: पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अटल नगर और सीएसपी, अटल नगर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोबरा नवापारा, दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। आज दिनांक 13/07/2025 को, मुखबिर की सूचना पर थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने खोली पारा, नवापारा निवासी श्रीमती राधिका साहू (38 वर्ष) के घर पर छापेमारी की। 

आरोपिया के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में 930 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 8000 रुपये) बरामद किया गया। गांजा बिक्री के उद्देश्य से रखा गया था। थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 257/2025, धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपिया को न्यायिक हिरासत में रायपुर न्यायालय भेजा गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जी.पी. चिंडा, उपनिरीक्षक सुनील कश्यप, प्रधान आरक्षक कोमल वर्मा, महिला प्रधान आरक्षक अंजलि पाटले, आरक्षक कशान रजा, हुलास साहू और सैनिक सोनू निर्मलकर का विशेष योगदान रहा। 

पुलिस प्रशासन मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव