अभनपुर ब्रेकिंग न्यूज़: भारतमाला मुआवजे मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार


अभनपुर, 16 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के अभनपुर में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजे घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, भारतमाला परियोजना के तहत किसानों को दी जाने वाली मुआवजे की राशि में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इस घोटाले में लगभग 43 करोड़ रुपये की हेराफेरी की बात सामने आई है। EOW-ACB ने इस मामले में पहले ही केस दर्ज कर लिया था और 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज और प्रॉपर्टी से जुड़े सबूत मिले थे। 

सूत्रों के मुताबिक, तत्कालिक एसडीएम निर्भय साहू, तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और अन्य राजस्व अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए थे। जांच में पता चला कि मुआवजे की राशि में दलालों और अधिकारियों ने मिलकर करोड़ों रुपये की बंदरबांट की थी। EOW-ACB की टीम ने अभनपुर, आरंग, दुर्ग और भिलाई सहित कई स्थानों पर कार्रवाई की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव