सुन्दरकेरा में फर्जी धान खरीदी मामले में बड़ी कार्रवाई, निलकंठ साहू बने नए प्राधिकृत अधिकारी l
गोबरा नवापारा, सुन्दरकेरा प्राथमिक कृषि साख समिति में फर्जी धान खरीदी और वित्तीय अनियमितता के गंभीर मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। समिति के पूर्व प्राधिकृत अधिकारी गोपाल साहू पर फर्जी तरीके से धान खरीदी और पैसे के लेन-देन में अनियमितता के आरोप लगे थे। इस दौरान समिति के कर्मचारी हेमंत साहू के साथ उनका विवाद भी सामने आया। जब यह मामला जनता के बीच पहुंचा, तो गोपाल साहू ने विभागीय जांच के नाम पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए हेमंत साहू को बर्खास्त कर दिया और उनसे मोटी रकम वसूलने का भी आरोप है।
जैसे ही पैसे के लेन-देन के सबूत और यह मामला आम जनता के सामने आया, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इसके लिए रायपुर कलेक्टर, विधायक, मंत्रियों और संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा गया। समाचार पत्रों में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। पार्टी संगठन ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।
परिणामस्वरूप, प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपाल साहू को प्राधिकृत अधिकारी के पद से बर्खास्त कर दिया। उनकी जगह सुन्दरकेरा निवासी निलकंठ साहू को प्राथमिक कृषि साख समिति का नया प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस निर्णय से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने नवनियुक्त अधिकारी निलकंठ साहू को बधाई दी और शासन-प्रशासन तथा पार्टी संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
बधाई देने वालों में अखिलेश ठाकुर, अनिल ठाकुर, टिकेंद्र साहू, सत्रुहन साहू, चैत राम साहू, गोवर्धन यादव, कमलेश यादव, संजु साहू, महेंद्र साहू, सुग्रीव साहू, प्रहलाद यादव, सरपंच धनेश्वर, मन्नु टंडन, अजय यादव, डिगेश्वर यादव, पुरन यादव, श्रीराम धुरू, भारत धुरू, दीपक दिवाकर, भागिरती साहू, गोपी तारक, किसुन टंडन, सिताराम साहू, ओमप्रकाश साहू, दिलीप देवांगन, मोहन देवांगन, खेलावन साहू, घनश्याम तारक सहित सुन्दरकेरा गांव के सभी लोग शामिल हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें