थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में 01 व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार
गोबरा नवापारा, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर एव नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल गोबरा नवापारा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु एवं अवैध शराब बिक्री संचालित करने वालो पर लगाम लगाने कि नियत से झोपड़ीनुमा होटल नर्सरी ग्राम टीला के पास एक व्यक्ति द्वारा एक सफेद रंग के झोला में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। कि मुखबीर सूचना पर हमराह स्टाप व गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान झोपड़ीनुमा होटल नर्सरी के पास ग्राम टीला के पास पहुंचकर मुखबिर के बताये व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम सूर्यप्रकाश जांगड़े पिता दीपक जांगड़े उम्र 33 साल साकिन सतनामपारा टीला चौकी चंम्पारण थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर का होना बताया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से एक सफेद रंग के झोला में 34 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शराब सील बंद किमती 3740 / रूपये व बिक्री रकम 740 रूपये कुल किमती 4480 रूपये को जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 323/25 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. सूर्यप्रकाश जांगड़े पिता दीपक जांगड़े उम्र 33वर्ष साकिन सतनामपारा टीला चौकी चंपारण थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर
कार्यवाही में थाना गोबरा नवापारा से प्रआर० 931 कोमल वर्मा, आर ०2554 कशान रजा, आरक्षक 467 हुलास साहू,की अहम भूमिका रही l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें