बिना मान्यता संचालित कर रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूल, 80 बच्चे ले चुके प्रवेश
भीमखोज नेशनल हाइवे-353 किनारे है हुमेन प्राइड पब्लिक स्कूल, न क्लासरूम की सुविधा न खेल मैदान की
महासमुंद। बागबाहरा ब्लाक के ग्राम भीमखोज (खल्लारी) में हुमेन प्राइड पब्लिक इंग्लिश मिडियम स्कूल बिना मान्यता की संचालित की जा रही है। इस सत्र में ही स्कूल शुरू की गई है। नेशनल हाइवे-353 किनारे इस स्कूल को खुले करीब दो महीने होने वाला है। यहां करीब 80 से बधिक बच्चों का एडमिशन भी हो गया है।
स्कूल में नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों को प्रवेश दिया जा चुका है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को गांव से लाने-पहुंचाने के लिये स्कूल वाहनों की व्यवस्था भी कर ली गई है। प्रवेश आैर ड्रेस सहित विभिन्न प्रकार के शुल्क के रूप में बच्चों के पालकों से 10-15 हजार रुपए तक वसूल लिए है। इस स्कूल का मुख्य शाखा बागबाहरा के लालपंर में है जहां पर भी स्कूल संचालित हो रहा है। इसी के आड़ में संचालक बिना किसी मान्यता, विभाग से पंजीयन के बिना भीमखोज में स्कूल का संचालन कर रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि इसी रास्ते से होकर बागबाहरा बीईओ केके वर्मा राेजाना अपने कार्यालय पहुंचते है। बावजूद उन्होंने इसको अनदेखी किया। मीडिया ने इसकी जानकारी बीईओ को दी तब जाकर बीईओ ने उक्त स्कूल पहुंच निरीक्षण किया। बीईओ कौशल कुमार वर्मा ने भास्कर को बताया कि नेशनल हाइवे 353 के किनारे भीमखोज में करीब आधे एकड़ से भी कम क्षेत्र में 16 जून से स्कूल का संचालन किया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए न ही क्लास रूम की व्यवस्था है और न ही खेल मैदान की। बड़ा सा हॉल है जिसे प्लाईवुड से डिवाइड कर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। स्कूल के संचालक बागबाहरा के धनंजय मिश्रा है, स्कूल प्रबंधन को मान्यता और पुजीयन से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इससे साफ है कि स्कूल बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में डीईओ से चर्चा कर उनको इसकी जानकारी दी गई है। वहीं स्कूल प्रबंधन को मान्यता सर्टिफिकेट दिखाने के लिए नोटिस जारी कर दो दिन का समय दिया गया है। मंगलवार को दो दिन पूरा हो गए अब तक स्कूल प्रबंधन किसी भी प्रकार के सर्टिफिकेट पेश नहीं कर पाए है। प्रबंधन को स्कूल संचालन बंद करने नोटिस जारी की गई है।
दस्तावेज नहीं पेश करने पर की जाएगी कार्रवाई
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे का कहना है कि उक्त स्कूल से संबंधित जानकारी बीईओ से प्राप्त हुई। बीईओ को स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करने कहा गया है। दो दिन के समयावधि में स्कूल प्रबंधन मान्यता से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाते तो कार्रवाई की जाएगी।
बिना मान्यता संचालित हो रहा था गोल्डन पब्लिक स्कूल, बंद कराया गया
इसी तरह पिथौरा ब्लाक के भगत देवरी सलडीह मार्ग में शराब दुकान के पास गोल्डन पब्लिक स्कूल इंगलिश मिडियम का संचालन बिना मान्यता के किया जा रहा था। बीते दिनों शिकायत के बाद आनन-फानन में जांच कर मान्यता संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर डीईओ ने स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया। अब देखना यह है कि आज नोटिस के दो दिन पूरे हो गए है अगर प्रबंधन दस्तावेज नहीं दिखा पाते तो क्या हुमेन प्राइड पब्लिक स्कूल को भी बंद करने का आदेश जारी करेगा?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें