कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन


राजिम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन कि छात्रा एवं खपरीपरा बासीन की होनहार बेटी कुमारी वैष्णवी ध्रुव पिता उमेदी ध्रुव सहायक शिक्षक की पुत्री का मेडिकल कॉलेज राजनादगांव में एम बी बी एस के लिए चयन हुआ है जो ग्राम बासीन के लिए गौरव की बात है एक ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ है । कु. वैष्णवी की प्रारंभिक शिक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन में हुई है शुरू से ही वैष्णवी होशियार एवं अनुशासित छात्रा रही हैं उनके इस उपलब्धि पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन वि खंड फिंगेश्वर के समस्त स्टॉफ काफी प्रफुल्लित व गर्व महसूस कर रहे है ।सभी ने वैष्णवी को मिठाई खिलाकर उसके उज्वल भविष्य कि कामनाओं के साथ आशीर्वाद दिए, वैष्णवी की इस उपलब्धि के लिए संस्था के प्रभारी प्राचार्य पी आर बाघमार, वरिष्ठ व्याख्याता के एल मिश्र, पी के साहू , पी के यादव , जे पी गायकवाड़, सी एम बंजारे, एस के ध्रुव,के के साहू, जी पटेल, वी के सूर्यवंशी, योगिता साहू, रत्ना यादव, सुमन सिन्हा, निर्मला हिरवानी, एस एल पटेल यू के यादव , एम पटेल एस तोमर एवं कार्यालयीन स्टॉफ मति बी कुंजे , एन के वर्मा दीपा पहाड़िया गुलशन निषाद दुकालू तारक एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति पालक समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों ने बधाई के साथ शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांव की बेटी डॉक्टर बनकर सेवा करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव