गोबरा नवापारा में तीजा महोत्सव की धूम, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

तीजा महोत्सव का भव्य आयोजन, गोबरा नवापारा

गोबरा नवापारा, छत्तीसगढ़: स्थानीय लोक परंपराओं के प्रमुख पर्व तीजा के अवसर पर गोबरा नवापारा में जय सतनाम बाल अखाड़ा नाइट किंग द्वारा तीजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस पर्व पर तिजहारिन महिलाएं अपने मायके आकर व्रत-उपवास रखती हैं और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेती हैं। इस वर्ष भी वार्ड क्रमांक 9 में महिलाओं के मनोरंजन के लिए विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुर्सी दौड़, मटका फोड़, गुब्बारा फोड़, गुब्बारा बचाओ और नींबू दौड़ शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। इस भव्य आयोजन को जय सतनाम बाल अखाड़ा नाइट किंग के संरक्षक मोहन गिलहरे गुरुजी, रितेश रात्रे, किशन बिफरे, प्रकाश गिलहरे, भूपेश बंजारे, कृष टंडन, राज टंडन, राजा बंजारे, कृष्णा बारले, अरमान गिलहरे, आकाश, धनेश, विजय, कुलदीप, समीर, अमितेश, कबीर, जितेंद्र, भास्कर और गोविंद टंडन के सहयोग से सफल बनाया गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और तीजा महोत्सव के उत्साह का आनंद उठाया। यह आयोजन न केवल तीजा पर्व की सांस्कृतिक और पारंपरिक समृद्धि को दर्शाता है, बल्कि सामुदायिक एकता को भी मजबूत करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव