पाण्डुका में दवाओं के बिक्री में अनियमिताएं औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
योगी मेडिकल स्टोर, पाण्डुका में औषधि विभाग की छापामार कार्रवाई
पाण्डुका, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रीय नार्कोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) अभियान के तहत पाण्डुका में औषधि विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से योगी मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। औषधि निरीक्षक गरियाबंद धर्मवीर सिंह ध्रुव और सतीश कुमार सोनी की अगुवाई में किए गए इस औचक निरीक्षण में नशीली दवाओं का ना होना पाया गया परन्तु दवाइयों के खरीद-बिक्री में अनियमितताएं पाई गईं।
अधिकारियों ने बताया कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में यह अभियान निरंतर जारी है। मेडिकल स्टोर में दवाई बिक्री के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने के बाद दुकान संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है I
स्थानीय पुलिस और औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। NCORD अभियान के तहत मेडिकल स्टोर्स और संदिग्ध स्थानों पर नियमित निरीक्षण और छापेमारी जारी रहेगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। साथ ही, मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी गई है कि बिना डॉक्टरी पर्ची के नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें