नगर के मुख्यमार्ग में संचालित बिरयानी दुकानों को बंद कराये नगर पंचायत नहीं तो होगा आंदोलन: तुषार कदम पार्षद


गरियाबंद/ राजिम : राजिम नगर के मुख्य मार्गों में खुल रहे बिरयानी दुकानों को बंद करवाने वार्ड नंबर 02 के पार्षद तुषार कदम, आकाश सिंह राजपूत, अजय पटेल एवं सुरेश पटेल ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश यादव को ज्ञापन सौंपा। 
पार्षदों ने अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर मांग करते हुवे कहा है कि धर्म नगरी राजिम में शासन के पूर्व आदेशों के अनुसार मुख्य मार्ग पर मांस की दुकानें नहीं लगाई जा रही, साथ ही हमारे नगर की धार्मिक प्रतिष्ठा के कारण ही शराब की दुकान भी “राजिम बाह्य” के नाम से है और मुख्य मार्ग से बहुत दूर है। परंतु वर्तमान में लगातार मांसाहार बिरयानी की दुकानें रायपुर राजधानी से राजिम बस स्टैंड को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर खोली जा रही हैं। सावन के पवित्र महीने में नई बिरयानी दुकानें खोली गई हैं। इन दुकानों से ना केवल वार्ड नंबर 02 में केवल यातायात व्यवस्था बाधित हो रहीं है अपितु यह पूरे नगर की स्वच्छता के लिए भी अनुकूल नहीं है। लगातार इन दुकानों के मुख्य मार्ग में संचालित होने से नगर की धार्मिक प्रतिष्ठा पर आघात हो रहा है। युवा वर्ग एवं वार्ड नंबर 02 के निवासियों में भी इस विषय को लेकर खासा आक्रोश है। अध्यक्ष से पार्षदों ने मांग की है कि इन दुकानों को मुख्य मार्ग से हटाने का निर्देश जारी करें, ऐसा नहीं होने पर आगे धरना, प्रदर्शन एवं आमरण अनशन वार्ड नंबर 02 के पार्षद तुषार कदम के नेतृत्व में किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव