नवापारा राजिम में ज्ञानदीप शिशु विद्या मंदिर में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद प्रतिनिधि दयालु गाड़ा
नवापारा राजिम: शुक्रवार को ज्ञानदीप शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रतिनिधि दयालु राम गाड़ा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात, नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं ने अतिथि का तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई, जिनमें कन्या भारती अध्यक्ष वंशिका कर्नल, उपाध्यक्ष दक्ष देवांगन, अनुशासन प्रभारी हेमा साहू और महिमा ध्रुव, सांस्कृतिक प्रभारी शिवानी भोई और नाजनीन कौसर, खेलकूद प्रभारी लक्ष्मी साहू, खोया-पाया विभाग के अरमान रजा और साहिल देवांगन, स्वच्छता प्रभारी दीपिका साहू और रूबी सोनी, चिकित्सा विभाग के प्रिन्स और खुशबू, प्रार्थना प्रभारी निशा कंसारी, क्षमा निर्मलकर और श्रेया शर्मा शामिल थे। शपथ ग्रहण के बाद अतिथि ने सभी को तिलक लगाकर सम्मानित किया और विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए।
अपने उद्बोधन में दयालु राम गाड़ा ने कहा, “अनुशासन और शिक्षा विद्यार्थी जीवन का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। किसी भी कठिनाई का सामना एकजुट होकर करना चाहिए। माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करते हुए स्कूल की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें और अपने स्कूल व भारत भूमि का नाम रोशन करें।”
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें