1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर इमदाद फाउंडेशन के विविध कार्यक्रम सम्पन्न
नवापारा राजिम। इमदाद फाउंडेशन के तत्वावधान में 1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर खत्री कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र में दिनांक 1 से 4 सितम्बर 2025 तक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 1 सितम्बर को प्रातः 11 बजे सर्वसमाज के लिए डॉक्यूमेंट शिविर आयोजित किया गया तथा रात्रि में 5 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नातिया मुकाबला सम्पन्न हुआ। 2 सितम्बर को प्रातः 11 बजे श्री मेडी शाइन हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दवाइयों का वितरण किया गया, वहीं रात्रि में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नातिया मुकाबला हुआ। 3 सितम्बर को दोपहर 3 बजे महिलाओं का मिलाद कार्यक्रम तथा रात्रि 9 बजे पुरुषों का नातिया प्रोग्राम आयोजित हुआ। 4 सितम्बर को प्रातः 11 बजे राजिम एवं नवापारा के सभी अस्पतालों में फल वितरण एवं सक्षम दिव्यांग बच्चों को फल वितरण किया गया। इसी दिन सायं 7 बजे जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर के माननीय विधायक श्री इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ओमकुमारी संजय कुमार साहू ने की।
विशेष अतिथि के रूप में डॉ. बलजीत सिंह, अभनपुर परिक्षेत्र सतनामी समाज प्रमुख राधाकृष्ण टंडन, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष श्री मुकेश ढिढि, भाजपा नेता परदेशी राम साहू ,डॉ. सिन्हा, पारागांव सरपंच श्री सुरेश भोले सोनकर, विधायक प्रतिनिधि श्री संजय साहू, उपसरपंच श्रीमती सुनीता रविन्द्र सिंह, पार्षद सभापति श्री सहदेव कंसारी, केकती बाई सोनवानी, जीना सुजीत निषाद, पूजा कंसारी, लोमेश्वरी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे। इमदाद फाउंडेशन की ओर से हाजी एजाज खत्री, रजा भाटी, अनीस अहमद तंवर, शाहिद सुल्डा, अब्दुल रहीम, रिजवान खोखर, इस्तियाक ढेबर, जुनेद सोलंकी, नुरुल रिज़वी, असलम मेमन, अशरफ खत्री, तौफिक, अहमद रिजवी , अकबर सोलंकी, बबलू खान , इम्तियाज सोलंकी , हाजी अरशद सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधायक श्री इंद्र कुमार साहू के करकमलों से नात प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त दो प्रतिभागियों को 2 कंप्यूटर सेट, द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 2 साइकिल तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 2 ट्रॉली बैग प्रदान किए गए।
पूरे आयोजन में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ईद मिलादुन्नबी के इस ऐतिहासिक 1500वें साल को भाईचारे एवं अमन-शांति के संदेश के साथ यादगार बनाया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें