गरियाबंद से कोम्बैट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 3 खिलाड़ियों का चयन


गरियाबंद: जिले से कोम्बैट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें देवमनी साहू (पिता स्व. पुरुषोत्तम साहू), रोहन चौधरी (पिता बिंदेश्वर चौधरी) और देवा साहू (पिता डोमन साहू) शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 5 से 7 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित होगी। 

कोम्बैट संघ के जिला प्रमुख रियाज खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ की 25 खिलाड़ियों की टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। टीम के साथ भारतीय कोम्बैट संघ के तकनीकी संचालक श्री चिंतामणि चक्रधारी भी गोरखपुर जा रहे हैं। 

चयनित खिलाड़ियों को जिला कोम्बैट संघ के अध्यक्ष रितेश जैन, उपाध्यक्ष अमान खान, जिला ज्वाइंट सेक्रेटरी यामिनी धीवर, कोषाध्यक्ष पारुल वर्मा, टीम सदस्य हर्ष वर्मा, लक्ष्मण बनजारा, नेहा साहू, वरुण कंसारी, हिमांशु निषाद, विक्की सेन, मीडिया सहयोगी तुकाराम कंसारी, नागेंद्र निषाद, बिशेषर हिरवानी, रऊफ खान सहित जिले के सभी खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं। 

जिले के लिए यह गर्व का क्षण है, और सभी खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव