शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन की छात्रा कु. अनुराधा ध्रुव का संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

गोला फेंक, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

फिंगेश्वर, 01 सितंबर 2025: रायपुर के कोटा स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन की छात्रा कु. अनुराधा ध्रुव ने व्यक्तिगत खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोला फेंक, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो (तवा फेंक) में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जगदलपुर, बस्तर में 21 से 25 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।कु. अनुराधा ध्रुव को उनके क्रीड़ा शिक्षक श्री आर.एन. निर्मल ने प्रशिक्षित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शाला परिवार और ग्राम बासीन गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री पी.आर. बाघमार, व्याख्याता श्री के.एल. मिश्रा, पी.के. साहू, जे.पी. गायकवाड़, पी.के. यादव, एस.के. ध्रुव, के.के. साहू, सी.एम. बंजारे, गौतम कुमार पटेल, वी.के. सूर्यवंशी, श्रीमती योगिता साहू, शिक्षक श्री यू.के. यादव, एस.एल. पटेल, श्रीमती आर. यादव, श्रीमती सुमन सिन्हा, श्रीमती निर्मला हिरवानी, श्री एस. तोमर, महेश कुमार पटेल, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री कुंदन सेन, उपाध्यक्ष श्री वैभव गुप्ता, पालक समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश साहू, समिति के सदस्य श्री विवेक झा, रोशन सर्वा, मनोज प्रजापति सहित अन्य सदस्यों ने कु. अनुराधा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कु. अनुराधा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीनों खेलों में हिस्सा लेंगी और अपने प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन करने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव