पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल के यहाँ आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने नवापारा पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल


नवापारा राजिम :-  स्थानीय पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल के द्वितीय पुत्र दिव्यम गोयल व सुरभि गोयल को प्रथम पुत्र की प्राप्ति व ज्येष्ठ पुत्र सुयश गोयल व श्रुति गोयल के जन्म उत्सव एवं जन्मदिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सपरिवार नवापारा पहुंचे.यहाँ उन्होंने गोयल परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ क्षेत्रीय  विधायक इंद्रकुमार साहू, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजयश्रीवास्तव, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग,  छत्तीसगढ़ चावल उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांति लाल बोथरा,  महामंत्री विष्णु अग्रवाल, नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू सहित पत्रकार गण श्याम किशोर शर्मा, रमेश पहाड़िया, रमेश चौधरी, मनीष जैन, बिसेसर हिरवानी,  तुकाराम कंसारी , नागेन्द्र निषाद, डाक्टर बलजीत सिंघ,दिलीप साह, डाक्टर केला, डाक्टर सिन्हा, डाक्टर गदिया , डाक्टर साहू, पूर्व पार्षद गण,वर्तमान पार्षद गण,बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, इंद्र कुमार साहू सहित अन्य का आभार जताते हुए कहाकि सांसद बृजमोहन का उनके परिवार से काफ़ी गहरा नाता हैं, वे गोयल परिवार के हर सुख, दुःख में शामिल होने पहुँचते हैं जो कि उनके बड़प्पन को दर्शाता हैं. उन्होंने आगे भी ऐसे ही आशीर्वाद की कामना की ईच्छा जाहिर की.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव