नवापारा में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल के पारिवारिक जन्मोत्सव में शामिल हुए नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, समारोह की बढ़ी रौनक

नवापारा राजिम: स्थानीय पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल के निवास पर उनके द्वितीय पुत्र दिव्यम गोयल व सुरभि गोयल को प्रथम पुत्र की प्राप्ति तथा ज्येष्ठ पुत्र सुयश गोयल व श्रुति गोयल के पुत्र के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य जन्मोत्सव समारोह में नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने गोयल परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल परिवार सहित, क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग, छत्तीसगढ़ चावल उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांति लाल बोथरा, महामंत्री विष्णु अग्रवाल, नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू सहित पत्रकार श्याम किशोर शर्मा, रमेश पहाड़िया, रमेश चौधरी, मनीष जैन, बिशेसर हिरवानी, तुकाराम कंसारी, नागेंद्र निषाद, डॉ. बलजीत सिंह, दिलीप साह, डॉ. केला, डॉ. सिन्हा, डॉ. गदिया, डॉ. साहू, पूर्व व वर्तमान पार्षदगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल ने संजय श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, विधायक इंद्रकुमार साहू सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने समारोह को और विशेष बना दिया। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह आशीर्वाद की कामना की।

इस दौरान स्थानीय राइस मिल एसोसिएशन के सदस्यों ने नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के विकास और उद्योग से संबंधित विषयों पर चर्चा की। श्रीवास्तव ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

यह आयोजन गोयल परिवार और स्थानीय समुदाय के लिए एक यादगार पल रहा, जिसमें सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से झलकी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव