शिक्षक जितेंद्र साहू कर्मवीर सम्मान से विभूषित
राजिम, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2025 सम्मान कार्यक्रम का आयोजन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन अकादमिक भवन कुरूद में रखा गया। युवा समाज सेवी एवं शासकीय प्राथमिक शाला सहीस पारा राजिम में पदस्थ शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू को शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण नवाचार ,समाज सेवा, प्रकृति संरक्षण गौरैया संरक्षण जनसेवा,रक्तदान साहित्य लेखन कला, संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कर्मवीर सम्मान प्रदान किया गया। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था प्रतिवर्ष प्रदेश भर में अलग-अलग क्षेत्र में नवाचार व उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों के कार्य व प्रस्ताव के आधार पर चयन करता है| इस वर्ष भी प्रदेश भर से 100 शिक्षकों एवं 10 खोजी छात्रों को उनके विलक्षण प्रतिभा और अलग-अलग क्षेत्र एवं रचनात्मक कार्यों के आधार पर सम्मानित किया गया | चयनित शिक्षकों को मंच में बैठाकर दूध मिश्रित जल से चरण प्रक्षालन किया गया, इसके पश्चात तिलक चंदन लगाकर महाआरती कि गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हित नारायण टंडन सहायक प्राध्यापक एवं विभाग अध्यक्ष गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद, अजय कुमार मंडावी पद्मश्री शिल्प कला छत्तीसगढ़, रश्मि शर्मा आर.के.साइंस सेंटर गोंदिया महाराष्ट्र ,अभिषेक शुक्ला अध्यक्ष प्रकृति शिक्षक विज्ञान समीक्षा गायकवाड उपस्थित थे। जितेंद्र साहू जी के इस सम्मान के लिए सभी शुभ चिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें