अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज द्वारा वृक्षारोपण किया गया l
गोबरा नवापारा, महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एक प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। वही साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन पूरे भारत वर्ष में किया जा रहा है इसी तारतम्य में इसी प्रेरणा को लेकर अग्रवाल समाज के युवाओं ने एक पेड़ मां के नाम से यह पहल की कार्यक्रम आज प्रातःकालीन बेला में राजिम रोड के डिवाइडर पर आयोजित किया गया, जिसमें समाज के अग्रबंधुओं, महिलाओं, युवाओं और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और भावी पीढ़ियों के लिए हरे-भरे भविष्य की नींव रखना था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे हुई, जिसमें अग्रवाल समाज के सदस्यों ने एकत्रित होकर वृक्षारोपण किया। विशेष रूप से इस आयोजन में स्कूली बच्चों की सहभागिता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने न केवल पेड़ लगाए, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन के सामाजिक समरसता, एकता और पर्यावरण के प्रति उनके विचारों को याद किया। समाज के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा, "महाराजा अग्रसेन ने हमें समाज के उत्थान और प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाने की प्रेरणा दी है। आज का यह वृक्षारोपण कार्यक्रम उसी दिशा में एक छोटा कदम है।"
अग्रवाल समाज ने भविष्य में भी इस तरह के पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया। यह पहल न केवल गोबरा नवापारा के लिए, बल्कि समूचे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस अवसर पर गौरी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा, भावना, शिखा, रजनी, विजय गोयल, अभिषेक, प्रणय, सुमित, रवि, बबलू, सुमित अग्रवाल, सुयश, ऐश्वर्य, सुलभ, अक्षय, संदीप, हर्ष,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें