विजय गोयल बने प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष


गोबरा नवापारा: नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल को छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोयल, जो वर्तमान में नवापारा-राजिम राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं, को उनके उत्कृष्ट कार्यों और योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। प्रदेश एसोसिएशन ने उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें यह नई भूमिका दी है। 

विजय गोयल वर्तमान में रायपुर संभाग का प्रभार दिया गया है साथ ही संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण एवं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं और सामाजिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में उनकी सक्रियता किसी से छिपी नहीं है। नई जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय नवापारा राजिम राइस मिल एसोसिएशन के सदस्यों और नगरवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!