छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जयसवाल जी, क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी तथा भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों अध्यक्ष श्री कांतिलाल बोथरा जी, महामंत्री श्री विष्णु बिंदल जी, उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल जी एवं उपाध्यक्ष श्री अमर सुल्तानिया जी ने मिलर्स की समस्याओ को लेकर सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर राइस मिलर्स से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर माननीय मुख्यमंत्री जी से सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में 77 पीबी पीड़ित राइस मिलर्स, उसना मिलिंग पर ₹80 प्रोत्साहन राशि यथावत रखने,कस्टम-मिलिंग के लिए तीन माह की बाध्यता समाप्त कर दो माह करने सहित कई विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री जी ने सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा —

“यह आपकी ही सरकार है, आप लोग निश्चिंत रहें हमे भी सरकार पर पूरा भरोसा है,हमारी सभी माँगे पूर्ण होगी सभी मिलर्स भाई निश्चिंत रहे 

इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री जी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी गईं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव