ब्राम्हण समाज द्वारा शरद पूर्णिमा का भव्य आयोजन, शामिल हुए क्षेत्र विधायक l
ब्राम्हण समाज ने किया विधायक का भव्य स्वागत
ब्राम्हण समाज अन्य समाज को धर्म के रास्ते पे ले जाने संस्कारित करता है - विधायक इंद्रकुमार साहू
नवापारा-राजिम। नवापारा ब्राम्हण समाज द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू का शानदार स्वागत करते हुए फुल मालाओं से लाद दिया। मंच में पहुंचते ही विधायक इंद्रकुमार साहू ने भगवान परशुराम के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा -अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूजा के दौरान पंडित दिनेश तिवारी,संतोष मिश्रा की अगुवाई में ब्रम्हचर्य आश्रम के 73 बाल ब्रम्हचारी बच्चों ने स्वस्तिवाचन कर माहोल को धर्ममय बना दिया। वही छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील तिवारी का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देर रात तक चलता रहा।
ब्राम्हण समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे है - विधायक इंद्रकुमार साहू
इस अवसर पर हजारो की संख्या में मौजूद समाज के लोगो को शरद पूर्णिमा की बधाई देते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू ने ब्राम्हण समाज की तारीफ करते हुए सतत आगे बढ़ने की कामना की। विधायक श्री साहू ने कहा कि यह समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे है। कहा कि ब्राम्हण समाज शरद पूर्णिमा के अवसर पर अपने समाज सहित अन्य समाजो के उत्थान के लिए चर्चा करते है यह बहुत ही अच्छी बात है। भारत को विकसित करने में ब्राम्हण समाज का बहुत बड़ा योगदान है। यह समाज सभी समाजो का मार्गदर्शन करता है। इस पर हम सभी को काफी गर्व है। विधायक श्री साहू ने कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा शरद ΄ाूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हम सभी को एक साथ बैठने का अवसर मिला है और निश्चित रूप से यह शरद पूर्व का पर्व भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को ΄ा्रसन्न करने का दिन है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हम सब ΄ार बनी रहे हम सबमें भाईचारा की भावना जागृत हो इसी के साथ सामाजिक समरसता कायम रहे तभी हम सभी आगे बढ़ पाएंगे। कहा कि ब्राह्मण समाज एक ज्ञानी समाज है ,हम सबको मार्गदर्शन प्रदान करने वाला समाज है। आपका आशीर्वाद सदैव बनी रहे। अपना बेटा,भाई समझकर साथ देते रहे। मै सदैव आपके साथ रहुंगा।
भगवान चंद्रदेव सर्व समाज को धनधान्य और सुख समृद्धि से भर दे - संतोष उपाध्याय
इस अवसर पर मौजूद राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि भगवान चंद्रदेव से प्रार्थना करता हूं कि अपने सोलह कलाओं से परिपूर्ण ब्राम्हण समाज सहित अन्य समाज को धनधान्य और सुख समृद्धि से भर दे। कहा कि ब्राम्हण समाज सदैव से सामाजिक समरसता का पक्षधर है। अतएव समाज के लोग समरसता का वातावरण बनाने में अपना योगदान दें। चूंकि ब्राम्हण समाज हर समाज का सम्मान करने वाला समाज है।
नारी शक्ति के चेहरे पे मुस्कान है तो वह घर स्वर्ग के समान है- ललित मिश्रा कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद सर्वब्राम्हण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने शरद पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि इस गरिमामय कार्यक्रम में मातृशक्तियों की संख्या काफी अच्छी है। यदि घर में नारी शक्ति के चेहरे पे मुस्कान है तो वह घर स्वर्ग के समान है। मै आग्रह करना चाहता हूं कि ब्राम्हण समाज नारी शक्तियों का हमेशा सम्मान करे। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा ने किया। इसके साथ ही उन्होने कहा कि ब्राम्हण समाज सर्वसमाज को लेकर चलने वाला समाज है। हर समाज के प्रति सदभावना और प्रेम का वातावरण रखने वाला समाज है। यहां हम सब समरसता के वातावरण में भाईचारे की भावना के साथ एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते है यही हम छत्तीसगढ़वासियो की खासियत है।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ आर बी शर्मा,डॉ ए के शर्मा,उमेश शर्मा,सनत शर्मा,नगर पा लिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा,कै लाश शुक्ला,नगर पालिका के पूर्व सभापति रमेश तिवारी,युवराज पांडे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, श्यामकिशोर शर्मा ,ज्ञानेश शर्मा,अनंत ΄पुराणिक,अजय तिवारी,मनहरण शर्मा,गुड्डू मिश्रा,कैलाश तिवारी,शिव तिवारी,अंकित शर्मा,आशीष दीवान,हिमांशु दुबे,मुन्ना मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, पीयूष शर्मा,राजिम ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, विकास तिवारी, सुनील तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, आलोक शर्मा,विवेक शर्मा, धीरेंद्र शर्मा,महितोष शर्मा,अजय शुक्ला,तुषार तिवारी,आशीष अवस्थी,असीम दुबे,गौतम शर्मा,ललित पांडे,सचिन तिवारी,कस्तुरी तिवारी,सुभाषिनी शर्मा,रेखा तिवारी ,सुअंजना उपाध्याय,अनामिका तिवारी ,तनु मिश्रा,रश्मि तिवारी ,किरण तिवारी,सोमा शर्मा,प्रतिभा शर्मा, पदमा दुबे,मनीषा शर्मा,संध्या शर्मा, प्रीति पांडे,रानी मिश्रा,रेणुका तिवारी , पूनम दीवान ,किरण तिवारी ,रुचि शर्मा , पुष्पांजलि तिवारी ,नीरजा पांडे ,तारणी शर्मा ,कौमुदी शर्मा ,रेखा शुक्ला,कुमुदनी शर्मा,सेजल शर्मा,कुमुद ΄पुराणिक,वत्सला शर्मा,तारणी शर्मा,कुमारी शर्मा,नेहा शर्मा,देव कुमारी मिश्रा ,योगिता दुबे ,उमा शर्मा ,अनिमा मिश्रा ,सुनीता शर्मा ,अमिता शर्मा, स्मृति शर्मा,स्मिता शर्मा,ममता मिश्रा,भावना शर्मा,मुक्ता शर्मा,विद्या तिवारी,वंदना शर्मा, पूनम दुबे,΄पूनम पांडे,΄पुष्पलता दुबे,हितेश्वरी द्विवेदी,वंदना दुबे, प्रतिभा शर्मा,वर्षा तिवारी,बरखा तिवारी,वर्षा मिश्रा,रानी पांडे,सीमा शर्मा, प्रीति शर्मा,शताक्षी शर्मा,ममता शर्मा,सरोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें