बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाया पार्षद प्रतिनिधि लीलाराम निषाद का जन्मदिन


गोबरा नवापारा,  नगर के वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रतिनिधि लीलाराम निषाद ने अपना जन्मदिन एक अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने पीएम श्री स्कूल सोमवारी बाजार प्राथमिक शाला में पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा, उन्हें चॉकलेट  खिलाईं तथा सभी छात्र-छात्राओं को उपयोगी कॉम्पैक्ट बॉक्स (लंच बॉक्स) वितरित किए। बच्चों की खुशी और उनके चेहरों पर मुस्कान देखते ही बनती थी।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने लीलाराम निषाद का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर तथा बधाई एवं  शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने पार्षद प्रतिनिधि को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव, समाजसेवी किरण सोनी, दिनेश टंडन सहित वार्ड के अन्य गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव ने लीलाराम निषाद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना सामाजिक सरोकारों को दर्शाता है।

लीलाराम निषाद ने कहा कि बच्चों का आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है और वे आने वाले समय में भी शिक्षा एवं बच्चों के उत्थान के लिए इसी तरह कार्य करते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!