खेल महोत्सव : अभनपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

विकासखंड स्तरीय खेल महोत्सव का सफल आयोजन  

अभनपुर (रायपुर)। केंद्र सरकार की फिट इंडिया पहल को जन-जन तक पहुँचाने और ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अभनपुर विकासखंड में भव्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस विकासखंड स्तरीय महोत्सव में हजारों खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों से लेकर युवा वर्ग तक ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल रहे। सांसद महोदय ने 13 विभिन्न खेलों (जैसे एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, फुटबॉल आदि) के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि  
“खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की ये प्रतिभाएँ अगर सही समय पर प्रोत्साहन और अवसर मिले, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।”

इस अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू एसडीएम, जनपद सीईओ, बीईओ विकासखंड स्तर के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि, खेल अधिकारी, कोच, शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक एवं खेल-प्रेमी उपस्थित रहे।
आयोजन की सफलता से अभनपुर क्षेत्र में खेलों के प्रति नया उत्साह जागा है और अगले चरण में जिला एवं राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव