फसलों की बर्बादी, दुर्घटनाओं का डर और पंचायत की अनदेखी से आक्रोशित हैं ग्रामीण
आवारा पशुओं की समस्या से त्रस्त पारागांव के ग्रामीणों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
ग्राम पंचायत पारागांव सरपंच की उदासीन रवैया से ग्रामीण आक्रोश
गोबरा नवापारा, रायपुर जिले की अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पारागांव में सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या और ग्राम पंचायत की उदासीनता के खिलाफ पूरे दिन धरना दिया। ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मानस भवन के पास एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने “आवारा पशुओं से मुक्ति दो – मुक्ति दो” और “नींद से जागो पंचायत प्रशासन” जैसे पंचायत की उदासीनता को लेकर नारे लगाए।
आवारा में मवेशियों द्वारा खेतों में घुसकर सैकड़ों एकड़ फसल चौपट
ग्रामीणों ने बताया कि गांव और आसपास के खेतों में करीब 400 से अधिक आवारा गाय, बैल और बछड़े दिन-रात घूमते रहते हैं। धान की कटाई का मौसम चल रहा है और इन पशुओं ने सैकड़ों एकड़ में कटी व बिनी हुई धान को नुकसान कर डाला है। सब्जियों की फसल तो पहले ही बर्बाद हो चुकी है। एक किसान ने बताया, “रात में रखवाली करते-करते थक गए, लाखों का नुकसान हो चुका है, कर्ज नहीं चुका पा रहे।”
मुख्य मार्ग पर पशुओं का जमावड़ा, हर दूसरे दिन दुर्घटना
पारागांव से गुजरने वाला नवा रायपुर और आरंग मुख्य मार्ग और गांव की आंतरिक सड़कें भी आवारा पशुओं के कारण खतरनाक हो गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार हर दूसरे-तीसरे दिन कोई न कोई बाइक सवार या पैदल यात्री इन पशुओं से टकराकर घायल हो रहा है। पिछले कई महीने से दुर्घटनाएं हो चुकी है । स्कूल जाने वाले बच्चे और बाजार जाने वाली महिलाएं भी दहशत में रहती हैं।
कई महीनों से लगातार दे रहे हैं ज्ञापन, कोई सुनवाई नहीं
ग्राम विकास समिति के सदस्य ने बताया कि पिछले एक साल में ग्राम पंचायत को, स्थानीय विधायक, जिला कलेक्टर को लिखित ज्ञापन दिए जा चुके हैं। गोठान बनाने, गौशाला तक पशुओं को पहुंचाने और पकड़ने की टीम भेजने की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
धरना स्थल पर ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर 7 दिन के अंदर आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू नहीं हुआ और गोठान निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो ग्राम विकास समिति अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। साथ ही रायपुर-माना राज्य राजमार्ग को जाम करने और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जैसे बड़े आंदोलन किए जाएंगे l इस धरना प्रदर्शन में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष जागेश्वर निषाद पुर्व सरपंच गिरवर रात्रे, लक्ष्मी नारायण बांसवार, झब्बू लाल देवांगन सेवानिवृत शिक्षक, सलाहकार दुर्गा प्रसाद गौतम, संरक्षक रंजीत दुबे,रामाधार निषाद ,रामेश्वर बांसवार, दुलारी देवांगन पूर्व उप सरपंच, झूनियासाहू, उर्मिला मिर्झा, तोरण देवांगन, दाऊलाल निषाद ,रेवा सोनकर, छबिलाल देवांगन, गौतम ध्रुव, देव सिंह ध्रुव ,संतराम लहरे, हंसराज सोनकर ,कमल यादव , कुशल भारती अविनाश निषाद, पारस देवांगन, दीनदयाल निषाद, बलराम देवांगन, यशवंत बांसवार, बिसहत निर्मलकर इंदरमण ध्रुव, बुधारू निषाद , भानु देवांगन सहित अनेकों ग्राम वासी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें