दानवीर भामाशाह चौक: सम्मान का प्रतीक या उपेक्षा का शिकार?


गोबरा नवापारा, नगर के हृदय स्थल पर स्थित दानवीर भामाशाह चौक, जो साहू समाज के महापुरुष की स्मृति में बनाया गया था, इन दिनों गहन अंधकार की चपेट में दिखाई दे रहा है। यह चौक, जो पूर्ववर्ती नगर पालिका काल में कांग्रेस शासन के दौरान नगर का सबसे सुंदर और आकर्षक स्थल विकसित किया गया था, आज भाजपा की सत्ता में लापरवाही का शिकार हो गया है। चौक के पास ही स्थित साहू समाज का प्राचीन कर्मा माता मंदिर और सामाजिक धर्मशाला इसकी भव्यता को और निखारते हैं, लेकिन जर्जर प्रकाश व्यवस्था ने पूरी चौक को निराशाजनक बना दिया है।
यह चौक न केवल सामाजिक सम्मान का प्रतीक है, बल्कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का दैनिक आना-जाना भी इसी मार्ग से होता है। फिर भी, दुर्भाग्यपूर्ण रूप से, यह महत्वपूर्ण स्थल उपेक्षा के काले बादलों में घिरा नजर आ रहा है। चौक पर लगे खराब पड़े हैं या फिर बिजली की आपूर्ति बाधित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!