गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!
CGPSC में सफलता से परिवार व मित्रों में खुशी की लहर
राजिम/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में क्षेत्र के होनहार युवक गौरव सोनी ने 47वीं रैंक हासिल कर अपना व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गौरव के पिता श्री गंगाधर सोनी और माता शोभा सोनी ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए अविस्मरणीय क्षण बताया।
उधर उनके मित्र पंडित विकास मिश्रा, भारत भूषण, सचिन सोनी, राहुल साहू, तरुण जैन और नागेन्द्र निषाद ने गौरव को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतर अध्ययन का यह परिणाम है। सभी ने आशा जताई कि गौरव आगे भी राज्य व समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
गौरव सोनी की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है और लोग उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें