सोनकर समाज का परिचय सम्मेलन 21दिसम्बर को

।। बालोद ।। समीपस्थ ग्राम नेवारी कला में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज का 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे से प्रदेश स्तरीय विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन आदर्श विवाह एवं समाज में उत्कृष्ट सेवा देने वाले सामाजिक वरिष्ठ जनो के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भव्य मंच का निर्माण हो रहा है उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी स्कूल शिक्षा मंत्री होंगे अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय भोजराज नाग जी संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक माननीय संगीता सिन्हा जी होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर जी करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय यज्ञ दत्त शर्मा जी उपाध्यक्ष लघु वनोपज संघ यशवंत जैन जी भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री रामू रोहरा जी महापौर नगर पालिका निगम धमतरी अध्यक्ष चेमन देवांगन जी भाजपा जिला अध्यक्ष बालोद चंदेश हीरवानी जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद सरपंच नेवारी कला डीलेश्वरी सोनकर एवं नेवारी कला राज अध्यक्ष हेमराज सोनकर होंगे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेश महामंत्री चेतन सोनकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश सोनकर कनिष्ठ उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर अनिल सोनकर मनोज सोनकर अंकेक्षक अखिलेश सोनकर उप मंत्री भागवत इंदौरिया सहित समस्त केंद्रीय पदाधिकारी गण महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण एवं शिक्षा विकास समिति के समस्त पदाधिकारी गन के साथ ही छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के समस्त राज् अध्यक्ष और पूरे प्रदेश भर से लगभग 4000 सामाजिक जनों की उपस्थिति होगी मंचीय कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सांस्कृतिक लोक कला मंच लोकमंजरी की झमाझम प्रस्तुति भी होगी कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के समस्त केंद्रीय पदाधिकारी गण शिक्षा विकास समिति महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के साथ ही स्थानीय नेवारी कला राज के सभी सामाजिक बंधु गण लगे हुए है मंचीय कार्यक्रम के लिए प्रांत स्तर से प्रचार प्रसार टीम का गठन किया गया था जो छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रत्येक राज इकाई में सामाजिक जनों के बीच पहुंचकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ हो इसके लिए जागरूकता लाने का प्रयास किया गया मंचीय कार्यक्रम के बाद सामाजिक न्याय पंचायत की कार्रवाई संपन्न किया जाएगा जिसमें सर्वप्रथम आगामी महाधिवेशन की तिथि एवं व्यवस्था निर्धारण किया जाएगा तब पश्चात समाज के द्वारा संचालित समस्त संस्थाओं के वित्तीय वर्ष 24 25 के आय व्यय की जानकारी सभा पटल पर रखी जाएगी तत्पश्चात सामाजिक प्रकरण पर विचार करते हुए निराकरण की कार्रवाई की जाएगी कार्यक्रम 22 दिसंबर तक निरंतर संचालित होगा उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रमेश सोनकर ने दिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव