कोई किसान आत्मघाती कदम न उठाएं आंदोलन एक रास्ता है- तेजराम विद्रोही


राजिम, टोकन नहीं कटने से परेशान छत्तीसगढ़ के एक किसान ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जो बहुत ही गंभीर विषय है और किसान हितैषी होने का दावा करने वाली राज्य की भाजपा सरकार के चेहरा को बेनक़ाब किया है, क्योंकि इस साल किसानों को अपनी खेती करने के लिए खासे परेशानियों का सामना करना पड़ा है. बोनी के समय बीज व खाद की समस्या, फिर बीमारी और बेमौसम बारिश और अब ज़ब फसल तैयार हुआ है तो बेचने के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन और टोकन की समस्या. रोज प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से किसानों की समस्याएं सामने आ रही है लेकिन राज्य सरकार उनके प्रशासन और जन प्रतिनिधि कोई ठोस उपाय निकाल पाने में असमर्थ है. व्यवस्थागत कमियों का शिकार अन्नदाता किसान हो रहे हैं. 

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने किसानों से निवेदन किया है कि कोई भी किसान किसी भी स्थिति में आत्मघाती कदम न उठावें बल्कि किसानों का आंदोलन एक रास्ता है. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राज्य सरकार से आग्रह किया है कि टोकन व्यवस्था को सरल बनावें और प्रतिदिन धान खरीदी सीमा को बढ़ाया जाए।
किसान भाई कोई परेशानी आने पर नीचे दिए संपर्क नंबर पर संपर्क करें 
प्रदेश प्रभारी प्रवीन क्रांति 9977096120
प्रदेश अध्यक्ष संजय पंत 8815851735
प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही 8959666036

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव