भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश मंत्री बने युवा नेता किशोर देवांगन


नवापारा राजिम : स्थानीय युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश मंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. उनकी नियुक्ति भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से अशोक साहू प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया हैं. युवा नेता किशोर देवांगन की प्रदेश मंत्री के रूप में नियुक्ति उनकी पार्टी के प्रति सक्रियता व मेहनत का परिणाम हैं. अपनी नियुक्ति पर युवा नेता किशोर देवांगन ने शीर्षस्थ पार्टी नेताओं के प्रति आभार जताते हुए पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियो को सही ढंग से निर्वहन करने की बात कही. वही किशोर की नियुक्ति पर उनके समर्थको ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!