संभागीय रेल परामर्शदात्री समिति क़े बैठक में सम्मिलित हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल
राजिम - रायपुर मेमो ट्रेन का अंतिम प्रस्थान का समय बढ़ाने, शिक्षक कॉलोनी में फाटक निर्माण व गुडशेड निर्माण जल्द पूर्ण कराने सहित विभिन्न बिंदुओ पर कराया ध्यानाकर्षण
नवापारा राजिम :- प्रदेश क़े पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल क़े अनुशंसा पर रायपुर रेलवे मण्डल मे सलाहकार समिति क़े सदस्य पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित संभागीय रेल परामर्शदात्री समिति क़े बैठक में सम्मिलित हुए. इस दौरान उन्होंने रायपुर रेलवे मण्डल क़े महाप्रबंधक दयानन्द से मुलाक़ात कर राजिम रेलवे से जुड़ी अन्य विभिन्न समस्याओ व प्रश्नों पर अपनी बाते उनके समक्ष रखी और उनसे इनका जवाब माँगा जिस पर श्री गोयल क़े सभी बातो को गंभीरता से सुनने क़े बाद बोर्ड क़े अधिकारी ने उनके प्रश्नों का लिखित में जवाब दिया. पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल द्वारा राजिम-रायपुर मेमो ट्रेन की रायपुर से राजिम के लिए अंतिम प्रस्थान का समय वर्तमान में शाम 4:20 बजे है, उसे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शाम 6 बजे प्रस्थान करने की मांग, राजिम रेलयार्ड में गुड्स शेड निर्माण को शीघ्रातिशीघ्र कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश देने की मांग, रायपुर- देवभोग रेल लाइन हैं कि नहीं, खोलिपारा शिक्षक कॉलोनी वार्ड क्रमांक 2 में आवागमन हेतु रास्ता खोलने एलसीएआर -11 फाटक निर्माण की मांग की. जिस पर रेलवे महाप्रबंधक द्वारा समय बढ़ाने की मांग पर इस मामले में पत्र मुख्यालय अग्रेषित करने की जानकारी दी गई हैं. वही गुडशेड निर्माण कार्य को जल्द कराने की मांग पर गोयल की सुझाव पर निर्माण कार्य पर अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश देने की बात के साथ मार्च -2026 तक कार्य पूरा कराने की बात कही गई. वही शिक्षक कॉलोनी मार्ग फाटक निर्माण को सुरक्षा गत कारणों का हवाला देते हुए अभी वहां निर्माण नहीं करने सहित अन्य प्रश्नों के भी उत्तर दिए गए. वही रायपुर - देवभोग रेल लाइन अभी नहीं हैं की जानकारी दी. इस दौरान बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल क़े अलावा राजेश शर्मा, विकास तिवारी, विमल बाफना व जवाहर जैन, सतपाल गुरु दत्ता, चेमन देशमुख, सहित रेलवे बोर्ड क़े सभी अधिकारीगण भी शामिल थे.
राजिम रेल्वे स्टेशन के उद्घाटन अवसर पर मिले भरपूर सहयोग के लिए जताया आभार
ज्ञात हो कि उक्त बैठक में रेलवे मण्डल के अधिकारियो ने राजिम रेल्वे स्टेशन के उद्घाटन अवसर पर मण्डल के सदस्य विजय गोयल द्वारा विभागीय अधिकारियो को मिले भरपूर सहयोग की सराहना की और उनका सम्मान किया. साथ ही इसके लिए उनका आभार भी प्रकट किया.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें