शिव महापुराण कथा के सातवें दिन गणेश जन्म उत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक रोहित साहू हुए शामिल


ग्राम धुरसा में आयोजित शिव महापुराण कथा के सातवें दिन गणेश जन्म उत्सव का भव्य और भक्तिमय आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण भक्तिरस से ओतप्रोत हो गया।कथा वाचन हलधर नाथ योगी महाराज द्वारा किया गया। उन्होंने गणेश जन्म की कथा को भावपूर्ण, सरल एवं प्रेरणादायक शैली में प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

आज की कथा में राजिम विधायक रोहित साहू भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों एवं ग्रामवासियों की प्रशंसा की।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजनकर्ता लोकनाथ साहू, पुखराज साहू एवं गंगाराम लोमश साहू हैं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन, जयघोष और भक्तिमय माहौल ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव