पार्षद प्रतिनिधि लीलाराम निषाद की अगुवाई में शोभायात्रा का किया गया स्वागत


 नवापारा राजिम. मनखे - मनखे एक समान का संदेश देने वाले संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर स्थानीय सतनामी समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा नगर में निकाली गई. जिसमें हजारों की संख्या में सामाजिक जन शामिल हुए. वार्ड नंबर 15 त्रिवेणी संगम सब्जी बाजार पहुंचने पर इस शोभायात्रा का स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय साहू, सभापति सहदेव कंसारी,वार्ड पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव, पार्षद प्रतिनिधि लीलाराम निषाद,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरण सोनी,प्रभा बांसवार, गीता सिंग राजपूत,विधायक प्रतिनिधि महिला मोर्चा योगिता सिन्हा, सभापति पूजा कंसारी, हर्षा कंसारी, अकरम रिजवी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ व वार्ड वासियो की उपस्थिति रही.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!