भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ में नई नियुक्ति: माधुरी साहू बनीं सह समन्वयक
रायपुर, 19 दिसंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ इकाई ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री श्री पवन साय तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की सहमति से माधुरी साहू को प्रदेश कार्यकारिणी में सह समन्वयक पद पर नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति से प्रदेश भर में महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं तथा आम महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। माधुरी साहू की कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए यह नियुक्ति पार्टी संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी।
नियुक्ति पर विधायक इंद्रकुमार साहू, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग तथा सभी मंडलों के पदाधिकारियों ने माधुरी साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पद पर माधुरी साहू महिलाओं के सशक्तिकरण और पार्टी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
भाजपा महिला मोर्चा लगातार महिलाओं के मुद्दों पर सक्रिय रहा है और इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें